जबलपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल आगें आकर बचाई मरीजों की जान - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल आगें आकर बचाई मरीजों की जान

आरक्षक नीरज डोंगरें | महिला आरक्षक वर्षा पटेल 


कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये थाना मदनमहल में पदस्थ उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा एवं थाना संजीवनी नगर में पदस्थ आरक्षक नीरज डोंगरें एवं महिला आरक्षक वर्षा पटेल ने  प्लाज्मा डोनेट कर पेश की मानवता की मिसाल।

उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा


जबलपुर
| रहली जिला सागर निवासी 32 वर्षिय पुरूष अनंत अस्पताल में तथा 50 वर्षिय एक महिला मार्बल सिटी अस्पताल में एवं कटनी निवासी एक 40 वर्षिय पुरूष लाईफ मेडिसिटी अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती हैं, जिनकी हालत गम्भीर थी जिसे देखते हुये प्लाज्मा थेरेपी की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी गयी, संक्रमितों को प्लाज्मा की आवश्यकता थी। परिजन प्लाज्मा की तलाश में परेशान थे।

गंभीर हालत की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा कर कोरोना संक्रमित को राहत पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। जानकारी लगते ही थाना मदनमहल में पदस्थ उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा द्वारा अनंत अस्पताल मे भर्ती 32 वर्षिय पुरूष को एवं महिला आरक्षक वर्षा पटेल द्वारा लाईफ मेडिसिटी अस्पताल भर्ती 40 वर्षिय पुरूष को ओ पाॅजिटिव प्लाज्मा तथा, मार्बल सिटी अस्पताल मे उपचारार्थ भर्ती महिला को आरक्षक नीरज डोंगरे द्वारा बी पाॅजिटिव प्लाजमा दान कर मानवता की मिसाल पेश की गयी है।