Covid-19 In India Update : नए मरीजों की संख्या में गिरावट, मौतों का आंकड़ा डराने वाला, इन राज्यों का पॉजिटिविटी रेट 10% से भी कम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Covid-19 In India Update : नए मरीजों की संख्या में गिरावट, मौतों का आंकड़ा डराने वाला, इन राज्यों का पॉजिटिविटी रेट 10% से भी कम



देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच कोविड संक्रमित नए मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है, लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताए पैदा करने वाला है। गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमित कुल 343122 नए मरीज सामने आए, जबकि बीते बुधवार 362727 नए केस सामने आए थे।

इस प्रकार नए मरीजों की संख्या में 19605 की कमी आई है। वहीं मौतों की बात करें तो बीते 24 घंटे में 3994 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं, जो कि बीते मंगलवार देश में एक दिन के भीतर सर्वाधिक जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या की तुलना में महज 211 मरीज ही कम है। मंगलवार को 4205 मरीजों की मौत कोविड संक्रमण के चलते हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक देश में अब तक 83.26% कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 37.1 लाख बनी है। तीन मई को रिकवरी रेट 81.3% थी, जिसके बाद इसमें और सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं, जहां एक लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। आठ राज्यों में 50,000 से एक लाख के बीच सक्रिय मरीज हैं। वहीं 16 राज्य ऐसे भी हैं, जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 50,000 से भी कम बनी है। इसके अलावा 24 राज्य शासित प्रदेशों में 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। आठ राज्यों में 5 से 15% पॉजिटिविटी रेट है। चार राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी प्रमुख राज्यों में कोरोना संक्रमण कमजोर हुआ है। दिल्ली में 10,489, उत्तर प्रदेश में 17,775, छत्तीसगढ़ में 9,121, मध्यप्रदेश में 8,419, तेलंगाना में 4,693, बिहार में 7,752 नए मरीज सामने आए हैं। कर्नाटक में गुरुवार को 35,297 नए मरीज मिले, जो कि पांच मई को मिले सर्वाधिक 50,112 मामलों की तुलना में 14815 मरीज कम है। छत्तीसगढ़ को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से कम है।