टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धारा 188 के तहत दर्ज की FIR - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धारा 188 के तहत दर्ज की FIR



बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। इस बारे में बांद्रा पुलिस स्टेशन डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इन दोनों स्टार के खिलाफ कोरोना प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

दोनों स्टार के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया
वहीं, इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन के पीआई धनावडे ने कहा कि, कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में दोपहर 2 बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है, ऐसे में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते मिले। इतना ही ये नहीं दोनों घर से निकले का वैध कारण पुलिस को नहीं बता सके थे। अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


महाराष्ट्र में लगा है लॉकडाउन
बतां दें कि महाराष्ट्र में इन दिनों लॉकडाउन लगा है। सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, अभी राज्य में आवश्यक दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। राज्य में जून तक लॉकडाउन है।

दोनों का आधार कार्ड चेक करने के बाद छोड़ा
जानकारी के मुताबिक, टाइगर और दिशा एक ड्राइव पर निकले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जो काफी तेजी से वायरल हुई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका था । कार में दिशा आगे वाली सीट पर बैठी थीं जबकि टाइगर पीछली सीट पर थे। ड्राइव एंजॉय करते दौरान दोनों को दूसरे राउंड के दौरान मुंबई पुलिस ने रोक लिया। हालांकि पुलिस ने उनका आधार कार्ड चेक किया और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया गया।