मुंबई: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी के सामने काट डाली पति की गर्दन, किचन में ही दफनाया शव - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुंबई: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी के सामने काट डाली पति की गर्दन, किचन में ही दफनाया शव



महाराष्ट्र: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल को दहला देना वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला अपने प्रेमी के प्यार में इतनी अंधी हो गई कि अपने पति गला रेतकर हत्या कर दी। महिला और प्रेमी दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पति कि हत्या करने के बाद उसके शव किचन के भीतर ही दफना दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला का पहचान रशीदा शेख के तौर पर हुई है। वहीं मामले में दूसरे आरोपी और महिला के प्रेमी का नाम अमित मिश्रा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मुंबई के दहिसर पूर्व के रावल पाड़ा इलाके की है। करीब 13 दिन पहले महिला ने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलाकर अपनी नाबालिग बेटी के सामने पति की गर्दन काटकर हत्या दी।

किसी को शक न हो इसलिए दोनों आरोपी पहले की तरह नॉर्मल लाइफ जीने लगे। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित का भाई यानी आरोपी महिला का देवर उनके घर आया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, तब बच्ची ने अपने पिता की हत्या के बारे में चाचा को सब कुछ बता दिया। फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और किचन में खुदाई करके पीड़ित का शव बरामद किया गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पीड़ित रईस शेख एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। बीते 25 मई को पीड़ित के लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने पीड़ित का शव बरामद कर लिया गया है। जिसे महिला ने किचन में दफनाया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।