बाजार से आ रही 2 लड़कियों के साथ चाकू की नोक पर गैंगरेप, आरोपी फरार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बाजार से आ रही 2 लड़कियों के साथ चाकू की नोक पर गैंगरेप, आरोपी फरार



खूंटी: झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में सदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक नाबालिग एवं एक युवती से 4 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जब बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रही थीं तभी 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों ने चाकू की नोक पर पहले उन्हें अगवा किया और फिर एक स्कूल में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

‘स्कूल में ले जाकर किया गैंगरेप’
खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत 2 लड़कियों के साथ की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस में दर्ज की गयी शिकायत के मुताबिक, मंगलवार की शाम दोनों जब बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रही थीं तभी 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों ने चाकू की नोक पर उन्हें नेताजी चौक के पास से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी लड़कियों को लगभग 5 किलोमीटर दूर ले एक स्कूल में ले गए और उनके साथ गैंगरेप किया।

‘घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार’
शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद रात लगभग 2 बजे चारों आरोपी लड़कियों को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और परिजनों को तब मिली जब दोनों लड़कियां बुधवार दोपहर अपने गांव पहुंचीं और लोगों को अपने साथ हुए कुकृत्य के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शेखर ने बताया कि दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।