मोदी सरकार की 7 वीं वर्षगांठ पर 2 लाख गांवों के लोगों तक पहुंची भाजपा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मोदी सरकार की 7 वीं वर्षगांठ पर 2 लाख गांवों के लोगों तक पहुंची भाजपा



नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर 30 मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने देश भर के करीब दो लाख गांवों में लोगों से संपर्क किया। भगवा पार्टी ने मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ को चिह्न्ति करने के लिए पार्टी के चल रहे सेवा ही संगठन 2.0 के हिस्से के रूप में देश भर के लगभग एक लाख गांवों में कोविड प्रभावितों के लिए एक विशेष राहत, सुरक्षा और कल्याण अभियान की योजना बनाई है।देश भर में आयोजित कार्यक्रमों का विवरण साझा करते हुए, राज्यसभा सासंद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, '' यह पार्टी के लिए बहुत गर्व और संतुष्टि का विषय है और यह साझा करना भी बेहद खुशी की बात है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने असाधारण प्रदर्शन किया।''
उन्होंने कहा, '' 30 मई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1,77,463 गांवों और 48,885 शहरी वाडरें में जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा और मदद के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। 30 मई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1,888 जिला केंद्रों और 6,315 मंडल (ब्लॉक) स्तर पर विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया।''
सिंह के अनुसार, '' भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 16.5 लाख से अधिक प्रतिरक्षा किट वितरित की और एक करोड़ से अधिक फेस मास्क भी वितरित किए। उन्होंने लोगों के बीच 13.5 लाख से अधिक राशन किट और लगभग 10 लाख भोजन के पैकेट वितरित किए।''
इसके अलावा देशभर में करीब 36,000 कोविड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 28 मई से 30 मई तक तीन दिवसीय रक्तदान शिविर भी लगाए गए, जहां 50,000 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान शिविरों में भाग लिया और लक्ष्य से आगे निकल गए। सिंह ने कहा कि देश भर में आयोजित रक्तदान शिविरों में 71,432 पार्टी कार्यकतार्ओं ने हिस्सा लिया, जबकि लक्ष्य 50,000 का ही रखा गया था।
उन्होंने कहा, '' प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की निस्वार्थ सेवा बिना किसी रुकावट के जारी है और यह तब तक चलती रहेगी जब तक हम भारत से कोरोना को हराकर खत्म नहीं कर दिया जाता।''
सिंह ने कहा, '' प्रधानमंत्री मोदी की कड़ी मेहनत, गतिशील नेतृत्व और लोगों के समर्थन और सहयोग के कारण ही भारत कोरोनावायरस की दूसरी लहर पर काबू पाने में सफल रहा है और जल्द ही हम महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में विजयी होंगे।''