महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि



कोरोना वायरस का नया वेरिएंट डेल्टा प्लस देश के अलग-अलग राज्यों में धीरे-धीरे अपने पैर जमा रहा है। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस संक्रमण के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पहले व्यक्ति की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 21 मरीजों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की उम्र 80 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय बुजुर्ग अन्य बीमारी से भी पीड़ित था। महाराष्ट्र में डेल्टा प्ल्स के रत्नागिरी में 9, जलगांव में 7, मुंबई में 2 और पालघर, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग जिले में 1-1 मामला सामने आया है।

जानकारी के लिए आपको बता देगी कि बीते हफ्ते महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने एक प्रेसेंटेशन दी थी। जिसमें कहा था कि संक्रमण का नया स्वरूप 'डेल्टा प्लस' राज्य में कोविड-19 की तीसरी लहर की वजह बन सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य कोविड-19 कार्य बल के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के सदस्य भी इस बैठक में शामिल हुए थे।

दुनिया के 85 देशों में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने दी दस्तक

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट उसके पुराने रूप की तुलना में ज्याद संक्रामक है। यदि ये वेरिएंट बढ़ता गया तो दुनिया में संक्रमण फैलने का बड़ा कारक हो सकता है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस का अल्फा वेरिएंट दुनिया के 170 देशों, बीटा 119, गामा 71 और डेल्टा 85 देशों में फैल चुका है।


डेल्टा वायरस के बढ़ने का सिलसिला लगातार ही जारी है। ये वायरस पिछले 15 दिनों में 11 देशों तक पहुंच गया है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अभी 4 वेरिएंट पर करीब से नजर रखी जा रही है। इसमें डेल्टा को भी शामिल किया गया है जोकि अल्फा से भी तेज नजर आ रहा है।