स्वादिष्ट ही नहीं लाभदायक भी है जामुन, जानिए इसके फायदे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

स्वादिष्ट ही नहीं लाभदायक भी है जामुन, जानिए इसके फायदे



मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इस वक्त बाजार में आपको आम के अलावा जिस फल की बहार दिखाई देगी वो जामुन है। स्वाद में खट्टा और कसैला लगने वाला छोटा सा जामुन सेहत के लिए गुणों का खजाना है। ये ना केवल डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी है बल्कि इसके सेवन से कई और बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। आज हम आपको जामुन का सेवन करने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं ये बताएंगे।

- छोटा सा जामुन दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है। ये ना केवल मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में मददगार है बल्कि ये मुंह के छालों को भी ठीक करने में कारगर है।

- बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि जामुन दिल के लिए भी बेहतरीन होता है। करीब 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। ये ना केवल दिल के लिए लाभकारी होता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी आराम दिलाता है।

- जामुन में कई एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफेक्टिव और एंटी मलेरियल गुण होते हैं। जिसकी वजह से ये शरीर को कॉमन इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

- अगर आप जामुन का सेवन करेंगे तो पेट से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आप इसकी छाल का काढ़ा बनाकर पिएंगे तो पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी जामुन मददगार है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही शरीर में खून का स्तर बढ़ने लगता है।

- अगर किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या है तो जामुन की गुठली उसमें असरदार है। पथरी से पीड़ित व्यक्ति को जामुन के पाउडर को दही में मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आराम मिलेगा।