मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने रविवार तक के लिए जारी किया हाई अलर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने रविवार तक के लिए जारी किया हाई अलर्ट



Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी): मुंबई में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण मुंबई में अंधेरी सबवे जलमग्न हो गया है। बारिश की वजह से विले पार्ले में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थमती हुई देखी गई है।

मुंबई में बारिश का आंकड़ा 505 मिलीमीटर के मासिक औसत को पार कर गया है। वो भी केवल 11 दिन में। मौसम विभाग की माने तो मुंबई में 565.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बीते रात से हो रही बारिश लगातार मंगलवार तक हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान 200 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रविवार के लिए हाई अलर्ट का ऐलान किया है।

13 जून (रविवार) को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 24 घंटों में 204.5 मिमी तक बरसात होने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग के द्वारा, मंगलवार तक शहर के कोंकण इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सांताक्रूज स्थित वेदर स्टेशन के मुताबिक, शुक्रवार रात 8:30 बजे तक 24 घंटों में मुंबई में 107 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बीएमसी एक्शन मोड में आ गई है। निचले इलाकों और मीठी नदी के पास रहने वालों को अन्य जगहों पर शिफ्ट करने की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। इस दौरान वार्ड दफ्तरों को गिरे पेड़ों को हटाने का काम दिया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी हालातों में तैयार रहने के लिए कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएप और राज्य आपदा प्रबंधन बलों को तैयार रहने के लिए कहा है।