छात्रवृत्ति हेतु 31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे ऑन लाइन आवेदन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

छात्रवृत्ति हेतु 31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे ऑन लाइन आवेदन


अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति हेतु 31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे ऑन लाइन आवेदन

अधिक जानकारी के लिये सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जबलपुर कलेक्ट्रेट कमरा नम्बर 82 से संपर्क किया जा सकता हैं।

 जबलपुर |राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान करने की दृष्टि से एम पी टी ए ए एस के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के अनुसूचित जनजाति के छात्र एवं छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दी गई है। इसलिये संबंधित संस्था प्रमुख 31 अगस्त तक छात्र एवं छात्राओं के आवेदन पत्र ऑन लाईन भरवाकर तत्काल आदिवासी विकास कार्यालय को सूचित करें। अधिक जानकारी के लिये सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जबलपुर कलेक्ट्रेट कमरा नम्बर 82 से संपर्क किया जा सकता हैं।