VIDEO आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर एकता का संदेश लेकर जबलपुर पहुँची राष्ट्रीय एकता रैली - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर एकता का संदेश लेकर जबलपुर पहुँची राष्ट्रीय एकता रैली

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित मोटर सायकिल रैली का जबलपुर में किया गया भव्य स्वागत।






जबलपुर
|आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा भी अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में एक मोटर सायकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भोपाल में दिनॉक 22-10-21 को मान्नीय गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा किया गया। रैली में 42 जवान शामिल हैं।  

मोटर सायकिल रैली भोपाल से प्रारम्भ होकर मध्य प्रदेश के सिहोर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा सिवनी, मण्डला, होते हुये आज दिनॉक 25-10-21 को जबलपुर पहुंची।पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में जिले की सीमा थाना बरेला अंतर्गत नागा घाटी में मोटर सायकिल रैली का भव्य स्वागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर यातायात संजय कुमार अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक लाईन मयंक सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपूर्वा, थाना प्रभारी बरेला उप निरीक्षक मुनेश कोल तथा  पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर फूलों की माला पहनाते हुये एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिले की सीमा से मोटर सायकिल रैली रवाना होकर पैंटीनाका होते हुये मालगोदाम, तथा मालगोदाम होते हुये टाउन हाल गांधी स्मारक भवन विक्टोरिया होते हुये वापस अधारताल होते हुये जिला कटनी के लिये रवाना की गयी।


मोटर साइकिल रैली का भव्य स्वागत शहर में पैंटीनाका चौराहा, मालगोदाम चौक, घंटाघर, बड़ी ओमती चौक , टाउन हाल , अधारताल तिराहा, पनागर, में किया गया।


मालगोदाम एवं टाउन हाल में मोटर साइकिल रैली का भव्य स्वागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित काशवानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण/अपराध) गोपाल प्रसाद खाण्डेल, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एम.पी. प्रजापति, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आलोक शर्मा, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी,द्वारा किया गया। वाहन रैली मे उपस्थित अधिकारी,कर्मचारियो द्वारा मालगोदाम में राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा पर एवं टाउन हाल में गॉधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।  

उल्लेखनीय है कि मोटर सायकिल रैली कटनी, छतरपुर, सागर, अशोक नगर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ होते हुये दिनॉक 1-11-2021 को भोपाल पहुचेगी। दिनॉक 1-11-2021 को भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में रैली का समापन किया जावेगा।

जबलपुर जिले में मोटर साइकिल रैली के स्वागत स्थलों पर संबंधित थाना प्रभारी के बल के साथ उपस्थित थे कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों के द्वारा भी स्वागत किया गया है।