जम्मू कश्मीर पुलिस ने जब्त की 100 करोड़ की हेरोइन, - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जब्त की 100 करोड़ की हेरोइन,


जम्मू कश्मीर पुलिस ने जब्त की 100 करोड़ की हेरोइन, एक आरोपी गिरफ्तार।

ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस ने 52 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये है।

जम्मू कश्मीर|जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को पंजाब जा रहे एक ट्रक से 100 करोड़ रुपये कीमत की 52 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होनें कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पाकिस्तान की ओर से घाटी में आतंकवाद को वित्तपोषित करने के लिए इस नशीले पदार्थ की तस्करी जम्मू कश्मीर में की गई थी। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर कोटली के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने राजमार्ग पर वाहनों की तलाशी के लिए चौकियां लगवाईं।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह भी मौजूद थे।

मुकेश सिंह ने कहा कि श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे एक ट्रक ने एक चौकी को पार किया और भागने की कोशिश की लेकिन उसे रोक लिया गया।उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस ने 52 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये बताया गया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक का चालक भागने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान हरियाणा के निवासी भरत कुमार के रूप में हुई है।

एडीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि हेरोइन की खेप कश्मीर के श्रीनगर से पंजाब में तस्करी की जा रही थी।उन्होंने कहा कि हेरोइन की थैलियों पर 1999 लिखा है, जो पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को वित्तपोषित करने के लिये इसकी तस्करी की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले बरामद हुई हेरोइन पर भी इस तरह के निशान मिले थे।