विगत 7 दिवस में मास्क न लगाने वाले 4 हजार 887 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4 लाख 88 हजार 700 रूपये समन शुल्क फाईन किया गया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

विगत 7 दिवस में मास्क न लगाने वाले 4 हजार 887 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4 लाख 88 हजार 700 रूपये समन शुल्क फाईन किया गया







विगत  7 दिवस में मास्क न लगाने वाले 4 हजार 887 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4 लाख 88 हजार 700 रूपये समन शुल्क फाईन किया गया।


दिनांक 8 जनवरी 2022 को मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 1301 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1 लाख 30 हजार 100 रुपए समन  शुल्क वसूला गया। 



जबलपुर |पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को आदेशित करते हुये निर्देशित किया गया है, कि जो लोग मास्क नहीें लगा रहे है, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार पूर्व की भॉति चालानी कार्यवाही की जाये।  

आदेश के परिपालन में दिनॉक 1 जनवरी 2022 से दिनॉक 7-जनवरी 2022 तक मास्क न लगाने वाले 4 हजार 887 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4 लाख 88 हजार 700 रूपये समन शुल्क फाईन किया गया है।


इसी प्रकार दिनांक 8 जनवरी 2022 को मास्क  न लगाने वाले 1278 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए  1 लाख 27 हजार 800 रुपए तथा सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 23 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2300 रुपए समन शुल्क फाइन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये  सावधानी बरतने की आवश्यकता है,  कोरोना के संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है कि कोरोना प्रोटाकॉल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस दो गज की दूरी के नियम का कडाई से पालन करें, भीड का हिस्सा न बनें,  समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें, सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्ष्ण होने पर निकटतम फीवर क्लीनिक में जाकर जांच करायें।