VIDEO: जमीन पर लेटे कलेक्टर इलैयाराजा टी और उनपर कीचड़ डालकर होली खेलने वाले संभागायुक्त पवन शर्मा है, - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO: जमीन पर लेटे कलेक्टर इलैयाराजा टी और उनपर कीचड़ डालकर होली खेलने वाले संभागायुक्त पवन शर्मा है,

इंदौर में होली का रंग, जमीन पर लेटे कलेक्टर इलैयाराजा टी और उनपर कीचड़ डालकर होली खेलने वाले संभागायुक्त पवन शर्मा है।




MP- इंदौर| हिंदू धर्म में होली सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह रंग गुलाल उड़ने लगे हैं। सरहद से लेकर शहर-शहर तक होली का जश्न मनाया जा रहा है। इन सबके बीच प्रशासनिक अधिकारियों पर भी होली का खुमार छाया हुआ है।


इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी के निवास पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर होली खेली है। होली के मोके पर कलेक्टर इलैया राजा टी का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। इलैया राजा टी ने अधिकारियों को रंगने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।


यह भी पढें : VIDEO  MP में महिला कर्मचारियों को मिलेगी 7 दिन की एक्स्ट्रा सीएल,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले शिवराज 


संगीत की धुन पर जमकर नाचे कलेक्टर कमिश्नर 


संगीत की धुन पर जमकर कलेक्टर कमिश्नर ने डांस किया, कमिश्नर और कलेक्टर ने शुरुआत में रंग और गुलाल लगाया। जब थोड़े से रंग से मन नहीं भरा तो एक-दूसरे पर रंग के साथ पानी की बाल्टियां उड़ेली जाने लगी। तहसीलदार पल्लवी पुराणिक, नायब तहसीलदार हर्षा वर्मा, संगीता बोलिया, अर्चना गुप्ता ने संगीत की धुन पर सामूहिक नृत्य भी किया। रंगों ने अधिकारियों के बीच छोटे और बड़े का भेद खत्म कर दिया था। अधिकारियों ने कमिश्नर और कलेक्टर को हाथ और पैरों से पकड़कर रंगों में डुबो दिया। देर तक यहां होली खेलने के बाद सभी कमिश्नर के बंगले पर पहुंचे।  कमिश्नर के बंगले पर तो अधिकारियों ने कीचड़ और गोबर से भी होली खेली। इस दौरान अपर कलेक्टर बेड़ेकर, शर्मा, एसडीएम शर्मा, सिन्हा, मोरे, गजभिये के कपड़े भी फाड़ने लगे।