हत्या के प्रकरण में आरोपी को मान्नीय न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हत्या के प्रकरण में आरोपी को मान्नीय न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास

थाना गोराबाजार अतंर्गत हुई हत्या के प्रकरण में, आरोपी को मान्नीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास के दण्ड से किया गया दण्डित।






MP - जबलपुर |हत्या के प्रकरण में आरोपी को मान्नीय न्यायालय ने आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, आपको बता दें की थाना गोराबजार में दिनांक 13.01.2023 को टिंकू उर्फ सुरेन्द्र पिल्ले उम्र 40 वर्ष निवासी गोराबजार पर चाकू से हमला कर हत्या करने पर थाना गोराबाजार मे अपराध क्रमांक 24/21 धारा 294,307,302,34 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पजीबद्ध कर चंद घंटों में आरोपी गगन चौधरी को गिरफ्तार कर विवेचना उपंरात अभियोग पत्र माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया था।


पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा प्रकरण को चिन्हित अपराध की श्रेणी मे चिन्हित कर वरिष्ठ अधिकारियेां के सत्त मार्गदर्शन मे तत्कालीन थाना प्रभारी सहदेव राम साहू द्वारा उक्त मामले की सारगर्भित विवेचना की गई, एवं चालान पेश करने के पश्चात माननीय न्यायालय मे विचारण के दौरान अति पुलिस अधीक्षक शहर  प्रियंका शुक्ला  के मार्गदर्शन मे प्रकरण की सतत् मानीटरिंग नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अंकिता खातरकर द्वारा कराई जाकर मान्नीय न्यायालय द्वारा जारी समंस वारंट की तामीली समय पर कराई गई एवं समय पर साक्षियों को माननीय न्यायालय में उपस्थित कराया गया।


प्रकरण की पैरवी जिला लोक अभियोजन अधिकारी  अजय जैन के द्वारा की गई,सारगर्भित विवेचना एवं माननीय न्यायालय मे विचारण के दौरान सशक्त पैरवी के परिणाम स्वरूप दिनांक 10.07.2023 को माननीय न्यायालय श्री सोम पाण्डेय अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर द्वारा आरोपी गगन चौधरी पिता हीरालाल चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास धोबीघाट थाना गोराबाजार को धारा 302 भा.द.वि. में आजीवन करावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड  तथा धारा 324,34 भादवि में 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड से तथां धारा 307 भादवि में 05 वर्ष के सश्रम कारावास एव 500 रूपये अर्थदण्ड तथा 25(1-ख) आर्म्स एक्ट में 01 वर्ष सश्रम कारावास 500 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।