केन्द्रीय जेल जबलपुर में सजा काट रहे बंदियों के परिजनों के लिए आई खुशखबरी : रक्षाबंधन के दिन बहनों को कराई जायेगी अंदर की मुलाकात,दिशा-निर्देश हुए जारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

केन्द्रीय जेल जबलपुर में सजा काट रहे बंदियों के परिजनों के लिए आई खुशखबरी : रक्षाबंधन के दिन बहनों को कराई जायेगी अंदर की मुलाकात,दिशा-निर्देश हुए जारी

केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध बंदियों के समस्त परिजनों को सूचित किया जाता है कि, 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर बंदियों को उनकी बहनों से जेल के अंदर खुली मुलाकात की जायेगी। असुविधा से बचने के लिए सर्वसाधारण हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किये जाते है।



MP - जबलपुर |केन्द्रीय जेल जबलपुर में सजा काट रहे बंदियों के परिजनों के लिए खुशखबरी निकलकर आई है,जेल में सजा काट रहे बंदी हवालातीयों  को उनकी बहनें जेल के अंदर जाकर अपने भाइयों को राखी बांधकर त्यौहार मना सकेंगी,इसके लिए जेल प्रशासन ने आदेश जारी कर दिये है,इसके लिए जेल प्रशासन ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है।जो की निम्नानुसार है।


रक्षाबंधन के दिन बहनों को कराई जायेगी अंदर की मुलाकात,दिशा-निर्देश हुए जारी।


सभी परिजनों को सूचित किया जाता है कि, 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर बंदियों को उनकी बहनों से जेल के अंदर खुली मुलाकात की जायेगी। असुविधा से बचने के लिए सर्वसाधारण हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किये जाते है।





1 पुरूष बंदियों से मुलाकात - राखी बाँधने हेतु केवल उनके परिवार की महिला सदस्यों व 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ही जेल गेट के अन्दर प्रवेश दिया जायेगा । 

2  महिला बंदियों के भाईयों को (जो बाहर से आएंगें ) दोपहर 01:00 बजे के बाद मुलाकात - बंधवाने का समय निर्धारित किया जाता है।


3 बंदी से मुलाकात का समय अधिकतम 15 मिनट निर्धारित किया गया है। 15 मिनट पूर्ण होते ही मुलाकाती परिजनों को स्वतः जेल से प्रस्थान कराना होगा।


4  मुलाकात प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक पंजीकृत की जायेगी।

5 बंदियों के परिजनों पहचान हेतु जैसे आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पेन कार्ड आदि में से कोई एक अनिवार्य रूप से साथ लेकर आये।


अपने कीमती सामान  पर्स, मोबाईल, रूपया-पैसा इत्यादि अपने परिजन को बाहर देकर ही जेल गेट के अन्दर प्रवेश करें। उक्त सामग्रियाँ जेल अन्दर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी सामान के खो जाने पर जेल प्रशासन की कोई जवाबदारी नहीं रहेगी। 

7 बने हुए भोजन व बाहर से बने किसी भी प्रकार के मिष्ठान अथवा कोई अन्य सामग्री को जेल के अन्दर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जेल केन्टीन से सामग्री क्रय कर अन्दर ले जाने की स्वीकृति दी जाती है।


कैदी से मुलाकात हेतु आने वाले सभी परिजन बाहर एकत्र हो जावे तभी बंदी से मुलाकात करें। बार-बार एक ही बंदी को मुलाकात स्थल में नहीं बुलाया जायेगा, केवल एक बार में ही मुलाकात करें।


9 नगद रूपये देना या लेना सख्त मना है। इस प्रकार की कार्यवाही जेल अपराध की श्रेणी में वर्गीकृत है।


10 कृपया तलाशी में पूर्ण सहयोग दे जेल प्रशासन आपके सहयोग के लिए है। अतः किसी भी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा कानूनी - वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

 11 त्यौहार के उत्साह को आनंदित बनाये रखने के लिए कृपया जेल प्रशासन को आपेक्षित सहयोग प्रदान करें और तत्समय दिये गये निर्देशों का पालन करें।

12 मुलाकात में आने वाले समस्त परिजन अपने वाहन जेल परिसर में निर्मित वाहन स्टैंड में खड़ा करें।


जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल जबलपुर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस