MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 09 लोगों की मौत, कुछ के हाथ-पैर अलग हुए: 7 जिलों से फायर ब्रिगेड पहुंचीं - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 09 लोगों की मौत, कुछ के हाथ-पैर अलग हुए: 7 जिलों से फायर ब्रिगेड पहुंचीं

पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 60 से अधिक घरों में आग लग गई। प्रशासन ने 100 से ज्यादा इमारतें खाली कराई हैं..मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में हादसे में 09 लोगों की मौत बताई जा रही है। CMHO ( मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. एचपी सिंह ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है।




MP-हरदा |Harda Factory Blast: मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 60 लोग घायल हुए हैं. इस ब्लास्ट से पूरा शहर हिल गया है. धमाके के बाद भीषण आग ने पटाखा फैक्ट्री को घेर लिया है. जानकारी के अनुसार, आसपास के करीब 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं. वहीं, जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं. फिलहाल, 20 से ज्यादा घायलों को हरदा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. आसपास के जिलों की फायर ब्रिगेड गाड़ियां भी हरदा के लिए रवाना हो गई हैं।



जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई. फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला सहित फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।




मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, भोपाल और इंदौर में मेडिकल कॉलेज, एम्स और भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।




इसके अलावा, इंदौर और भोपाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा जा रहा है और राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।


नर्मदापुरम से भी पहुंच रहीं कई दमकल गाड़ियां


हरदा पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड को लेकर नर्मदापुरम से फायर ब्रिगेड ओर एंबुलेंस हरदा भेजी जा रही हैं. नर्मदापुरम से भी स्टाफ हरदा के लिए रवाना हो गया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम से 6 फायर ब्रिगेड ओर 4 एम्बुलेंस डॉक्टर और स्टाफ के साथ हरदा के लिए निकल गई हैं।


हरदा में फैक्ट्री मालिक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार


पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल हादसे के बाद फरार हो गए थे। वे उज्जैन के रास्ते निकले और मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे से आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद मक्सी में दबिश दी, लेकिन अग्रवाल वहां से निकल चुके थे। इसके बाद एक टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर उन्हें पकड़ लिया।

हरदा में हुई घटना के दो आरोपियों सोमेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है,आरोपियों के विरुद्ध धारा 304, 308, 34 आईपीसी व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम 1908 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

 पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन