जबलपुर: विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में 4 लोगों की मौत हो गई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर: विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में 4 लोगों की मौत हो गई

दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की धारदार हथियारों के हमले में अनिकेत, समीर, गुंजन व कंचन के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई।



गाॅव के लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही उनके मकानों को ज़मींदोज़ करने की मांग की देखिए 

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻



MP- जबलपुर |जबलपुर के पाटन में स्थित ग्राम टिमरी नुनसर में दो परिवारों के बीच जुआं खेलने से रोकने पर विवाद हो गया।और  विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर पक्ष पर लाठी, राड व डंडे से हमला कर दिया। हमले में चार लोगों की मौत हो गई...चार हत्याओं से जबलपुर के पाटन तहसील के गांव टिमरी में सनसनी फैल गई. पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों में विवाद चला आ रहा था. सोमवार की सुबह गांव के चौराहे पर चाय पीने के दौरान एक बार फिर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते बड़े झगड़े का रूप ले लिया. चश्मदीदों के मुताबिक, दोनों परिवारों से जुड़े लोग लाठी और तलवारों से लैस होकर पहुंचे और एक दूसरे पर हमला करने लगे. इस हमले में पाठक परिवार से जुड़े दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दुबे परिवार से जुड़े दो अन्य लोगों को भी गहरी चोटें आईं. जिन्होंने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया. दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें पहुंची हैं, जिनका जबलपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


स्थानीय ग्रामीण आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही उनके मकानों को ज़मींदोज़ करने की मांग भी करने लगे. इसी मांग को लेकर उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया. एहतियात के तौर पर गांव में कई थानों के बल की तैनाती कर दी गई है.पुलिस के मुताबिक, पाठक परिवार के मनीष पाठक, सतीश पाठक की हत्या कर दी गई. जबकि दुबे परिवार से जुड़े अनिकेत दुबे और समीर दुबे को भी हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया गया


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव नुनसर में पिछले कई दिनों से पांडे व पाठक परिवार के सदस्यों द्वारा साहू परिवार के कुछ सदस्यों को जुआं व अवैध शराब बेचने से मना कर रहे थे यहां तक कि कई बार समझाइश भी दी गई लेकिन साहू परिवार के सदस्य मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर आज सुबह 9.30 बजे के  लगभग दोनों पक्षों के लोगों के बीच बैठक रही। बैठक में आए साहू परिवार के लोग हथियारों से लैस है, इस बात की दूसरे पक्ष को खबर नहीं थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। गांव के अन्य लोग कुछ समझ पाते इससे पहले धारदार हथियारों से हमला कर दिया।


वहीं विपिन व छोटू के शरीर पर गंभीर चोटें आई। अचानक हमला होते देख चीख पुकार व भगदड़ मच गई। हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों घायलों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए आसपास के थानों का बल तैनात कर दिया गया है।