जबलपुर में हुई दिल दहला देने वाली घटना तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया देखिए वृहद वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर में हुई दिल दहला देने वाली घटना तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया देखिए वृहद वीडियो

घायलों में दो रविशंकर और मुन्नी बाई की मौकै पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कार एक डॉक्टर की होना बताई जा रही है,अन्य सभी घायलो को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।



जबलपुर में हुई दिल दहला देने वाली घटना तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया देखिए वृहद वीडियो 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻






MP - जबलपुर|जबलपुर में दिल को दहला देने वाली घटना घटित हुई यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया जबलपुर में रात करीब 7:30 बजे के आसपास थाना विजय नगर के क्षेत्र SBI चौराहे पर एक दर्दनाक घटना हुई यहाँ एक तेज रफ्तार कार KIA SONET क्रमांक mp20zE1572 ने करीब छह लोगों को रौंद दिया,जिसमें दो लोगों की मौकै पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाकी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।



बता दें की पहले अनियंत्रित कार ने होंडा सियाज UP20AU4336 को टक्कर मारी और फिर लाइन से इन 6 लोगों को उड़ा दिया। घायलों में दो रविशंकर और मुन्नी बाई की मौकै पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कार एक डॉक्टर की होना बताई जा रही है,अन्य सभी घायलो को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।



हादसे में मुन्नी बाई सेन, दीपा कुशवाहा, रवि शंकर दुबे, वैशाली नामदवे, अनेन्द्र सिंह, मोहित शर्मा घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रवि और मुन्नी बाई की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है।


विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि ब्लैक कलर की KIA कार क्रमांक (MP20 ZE 1572) दीनदयाल चौक तरफ जा रही थी। कार ने अचानक ही मुख्य सड़क को छोड़कर सर्विस रोड पकड़ी और फिर पैदल जा रहे लोगों को रौंदना शुरू कर दिया। कार चला रहे संजय पटेल ने लोगों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोग सड़क किनारे गिर गए और कार चालक लोगों के ऊपर से कार लेकर भागने लगा। संजय पटेल ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मारी है। एएसपी आनंद कलादगी ने बताया किआरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक डाॅक्टर है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।