ओमती में दो गुटों में जमकर हुआ पत्थराव; गोली चलने से मची भगदड़। - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

ओमती में दो गुटों में जमकर हुआ पत्थराव; गोली चलने से मची भगदड़।


घायल आयुष के परिजन ने जानकारी जानकारी देते हुए बताया कि राकेश खटीक, अप्पा, अंशुल सहित करीब 10 से 15 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले के दौरान आयुष सोनकर नामक युवक के चेहरे पर चोटें आई हैं।


जबलपुर:  शहर के छोटी ओमती क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9:30 बजे दो गुटों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, वहीं गोली चलने की खबर से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया। 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों के बीच मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पहले आपसी गाली-गलौज हुई और फिर झड़प शुरू हो गई। शरारती तत्वों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।


इसी दौरान भीड़ में गोली चलने की आवाज सुनाई देने से लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विवाद में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।


घायल आयुष के परिजन ने जानकारी जानकारी देते हुए बताया कि राकेश खटीक, अप्पा, अंशुल सहित करीब 10 से 15 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले के दौरान आयुष सोनकर नामक युवक के चेहरे पर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है। घायल के परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने दो दिन पहले भी मारपीट की थी और आज उसी रंजिश को लेकर योजनाबद्ध तरीके से हमला बोला।