जबलपुर में रसोई गैस कालाबाजारी की सूचना देने पर मिलेगा इनाम:प्रशासन ने जारी किए नंबर तो देर किस बात की उठाइये फोन और लगा दिजिए यह नंबर और हाॅ आपका नाम गुप्त रखा जायेगा। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर में रसोई गैस कालाबाजारी की सूचना देने पर मिलेगा इनाम:प्रशासन ने जारी किए नंबर तो देर किस बात की उठाइये फोन और लगा दिजिए यह नंबर और हाॅ आपका नाम गुप्त रखा जायेगा।

कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी और एलपीजी नोडल अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहके ने बताया कि जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।



सूचना सही पाए जाने पर, व्यक्ति को जब्त और राजसात किए गए गैस सिलेंडरों की अनुमानित राशि का 25 प्रतिशत या अधिकतम पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।


संबंधित नंबर पर देनी होगी जानकारी


संयुक्त कलेक्टर अहके के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण से संबंधित सूचना एलपीजी नोडल अधिकारी को मोबाइल नंबर 88780 38092 पर या कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 95843 19092 पर कॉल करके अथवा व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से दी जा सकती है।


MP - जबलपुर:  प्रशासन ने रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडरों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, सूचना देने वाले व्यक्ति को जब्त सिलेंडरों की अनुमानित लागत का 25 प्रतिशत पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।


कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं एलपीजी नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहके के अनुसार जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति गैस सिलेण्डरों की ब्लैक मार्केटिंग अथवा अवैध भंडारण या व्यापार होने से संबंधित सूचना देगा तथा सूचना सही पाई जाने पर उस व्यक्ति को जप्तशुदा राजसात गैस सिलेण्डरों की अनुमानित राशि का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम राशि रूपये पाँच हजार रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा।


संयुक्त कलेक्टर के मुताबिक सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना एलपीजी के नोडल अधिकारी को मोबाइल नम्बर 88780 38092 पर अथवा कंट्रोल रूम के  मोबाइल नम्बर 95843 19092 पर कॉल कर  या व्हाटसएप पर मैसेज के माध्यम दी जा सकती है।