हिटलर ने दूसरे वर्ल्ड वॉर में किया था इस टेलीफोन का इस्तेमाल, अब इतने में होगा नीलाम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हिटलर ने दूसरे वर्ल्ड वॉर में किया था इस टेलीफोन का इस्तेमाल, अब इतने में होगा नीलाम

न्यूयार्क : एडोल्फ हिटलर के टेलीफोन से आप बात करना चाहते हैं तो यह आपके लिए यह उपलब्ध है। एक मैरीलैंड हाउस ने हिटलर के उस टेलीफोन को नीलामी के लिए रखा है जिससे वह दुनिया के बड़े-बड़े मुल्कों को धमकी दिया करता था।
कहा जाता है कि हिटलर द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इस फोन को नरसंहार के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि युद्ध में हिटलर इसी फोन से अपने सैनिकों को लोगों को मौत के घाट उतारने का आदेश देता था।
गहरे लाल रंग के इस फोन पर हिटलर का नाम खुदा है। यह फोन बर्लिन में मौजूद हिटलर के बंकर से 1945 में सोवियत संघ के सैनिकों को मिला था। सैनिकों ने इसे बिट्रेन के ब्रिगेडियर सर राल्फ को सौंप दिया था।
इस फोन की नीलामी करा रहे नीलामी घर एलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन्स ने कहा है कि यह नीलामी मेरीलैंड की चेस्पीक सिटी में होगा और इसकी शुरुआती बोली एक लाख डॉलर होगी। नीलामी करा रहे अधिकारियों का अनुमान है कि सर राल्फ के बेटे की ओर से बेचे गए इस फोन की बोली 3 लाख डॉलर से अधिक भी लग सकती है।