घर में बरकत लाता है यह पौधा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

घर में बरकत लाता है यह पौधा

बांस के पौधे को भाग्यशाली और अच्छा लक लाने के लिए लोग घर में रखते हैं। बांस के पौधे को फेंगशुई में लम्बी आयु के लिए बहुत शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिस प्रकार बांस का पौधा किसी भी मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा डट के खड़ा रहता है उसी प्रकार ये घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है जिससे घर का हर शख्स मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना करता है।
हरे बांस को घर पर रखने से घर में कलेश नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में भी बांस को बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि जहां बांस का पौधा होता है वहां बुरी आत्माएं आसपास भी नहीं भटकती। बांस का पौधा घर के मुखिया के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस घर में यह लगा होता है उस घर के लोगों को थोड़े से ही परिश्रम से अपने कार्यों में सफलता मिल जाती है। ऐसे घर में हमेशा धन, यश और समृद्धि का आगमन होता रहता है। बांस का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। बाजार से बांस के पौधे मिलते है जिसे आप अपने घर में रख सकते हैं। बांस के पौधे को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

चीफ एडिटर, डायरेक्टर 
आनंद कुमार रजक
गंगा ब्लाक-5, साउथ सिविल लाइन 
जबलपुर, मध्य प्रदेश- 482002
संपर्क- +91 95227 84444
ईमेल- jaibharatexpress.com