एक और शातिर बदमाश वसीम उर्फ डाक्टर एन.एस.ए. में गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

एक और शातिर बदमाश वसीम उर्फ डाक्टर एन.एस.ए. में गिरफ्तार




                              थाना प्रभारी गोहलपुर श्री आर.के. गौतम ने बताया कि  वसीम उर्फ डाक्टर पिता अब्दुल करीम  उम्र 32 वर्ष निवासी बेनी सिंह की तलैया गोहलपुर का एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है ।
 जिसकेे विरूद्ध थाना गोहलपुर, हनुमानताल, में  41 प्रकरण हत्या का प्रयास, बमबाजी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध वसूली,  बलवा, मारपीट, आम्र्स एक्ट  आदि के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी किन्तु  आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
                    दिये गये निर्देशों के तहत कुख्यात बदमाश वसीम उर्फ डाक्टर  के विरूद्ध एनएसए का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा आरोपी के अपराधिक गतिविधियो के दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये उज्जैन जेल में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर आज दिनाॅक 27-7-2020 को  केंन्द्रीय जेल जबलपुर में गैर म्यादी वारंट एवं आम्र्स एक्ट में निरूद्ध  वसीम उर्फ डाक्टर की एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तारी की गयी है। केन्द्रीय जेल जबलपुर द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये उज्जैन जेल के लिये रवाना किया जायेगा।