दुनिया में 2 करोड़ के समीप पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, अमेरिका में बना नया रिकॉर्ड - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

दुनिया में 2 करोड़ के समीप पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, अमेरिका में बना नया रिकॉर्ड


जिनेवा । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर प्रतिदिन लाखों लोगों को अपना शिकार बना रहा है जिससे मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या दो करोड़ के नजदीक पहुंचने वाली है। आंकड़ों के अनुसार, अभी  तक 19,804,408 लोगों को वायरस ने चपेट में ले लिया है। इसमें से 729,586 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अभी तक 12,721,186 लोग वायरस से रिकवर हो चुके हैं। अमेरिका ने सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों पर नया रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका ने सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों पर नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में इस समय कोरोना वायरस के 51,49,723 मरीज हैं। 165,070 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,638,470 ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 54,199 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 2,346,183 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 18,020 लोग गंभीर हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना जांचें भी अमेरिका में हुई हैं। अभी तक वहां 64,610,547 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।   
ब्राजील में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आने के पांच महीने बाद शनिवार को 1,00,000 के करीब पहुंच गई। इस वैश्विक महामारी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। 21 करोड़ की आबादी वाले देश में मई के बाद से इस महामारी से हर दिन 1,000 से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं और शुक्रवार रात तक कुल 99,572 लोगों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के कुल 2,962,442 मामले आए हैं। संक्रमण और मौत के मामलों में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अन्य कई देशों की तरह यहां भी पर्याप्त जांच के अभाव में मामलों की वास्तविक संख्या एवं मौत के सही आंकड़े सामने नहीं आए हैं। मिस्र में कोरोना वायरस के 167 नये मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमितों की संख्या अब 95314 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि 200 से कम रही। यहां शनिवार को इस महामारी के कारण 21 मरीजों की मौत हुई और इसके बाद मृतकों का आंकड़ा 4992 तक पहुंच गया। वहीं 1119 लोगों को इस संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। देश में अब तक 52672 निजात पा चुके हैं। 
इसराईल में कोरोना के 1333 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82324 हो गई है। इसराईल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में इस महामारी के कारण 12 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 593 हो गया है। वहीं देश में इस संक्रमण से ग्रसित तथा मौजूदा समय में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 807 मरीजों में से 388 की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं 1758 और लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और इसके बाद इस संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 75071 हो गई है। इजरायल में इस समय कोरोना के 24658 सक्रिय मामले हैं। क्वाडोर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1603 नए मामले दर्ज किए गए तथा 19 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 93752 हो गई तथा मृतकों का आंकड़ा 5916 तक पहुंच गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश के 18 प्रांत इस महामारी से प्रभावित हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से देश में सबसे अधिक गुआयस प्रांत प्रभावित हुआ है। इस प्रांत में कोरोना से अब तक 17884 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद राजधानी क्वीटो में 16019 लोग इसकी चपेट में आए हैं।