थाना बेलखेड़ा अन्ंतर्गत बलवा करते हुये फायर कर प्राणघातक हमला करने वाले फरार 5 आरोपी और गिरफ्तार - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

थाना बेलखेड़ा अन्ंतर्गत बलवा करते हुये फायर कर प्राणघातक हमला करने वाले फरार 5 आरोपी और गिरफ्तार



                   थाना बेलखेडा में दिनांक 12-07-2020 की रात्रि लगभग 9-15 बजे ग्राम कूड़ाकलां में झगड़े की सूचना पर ग्राम कूड़कला पहुंची पुलिस को राजकुमार उर्फ टीटू सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी कूड़ाकलां ने बताया था कि वह खेती किसानी करता है कूड़ाघाट से रेत निकालने का काम गांव के एवं आस पास के लोगों के द्वारा टेक्टरो के माध्यम से किया जाता हैं, वर्तमान में रेत की निकासी की शासकीय नीलामी हो चुकी है जो विभिन्न घाटों में कई पार्टनर मिलकर रेत निकासी का काम राॅयल्टी एवं टोकन के माध्यम से करते है तथा विक्रय हेतु ले जाते हैं।
                  दिनांक 12-07-2020 को रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के बीच लगभग 8-10 गाड़ियाॅ आयी, प्रत्येक गाड़ियों मे लगभग 8-10 लोग बैठे हुये थे सभी गाली गलौज करते हुये चिल्ला चिल्ला कर कहने लगे कि आज पूरे गांव को मार डालेंगें, तथा  हत्या कर देने की नियत से गोलियां चलाना शुरू कर दिया और बोले आज किसी को जिन्दा नहीं रहने देंगे, अनुराग उर्फ गोलू ने अपने हाथ में लिये बंदूक से उसकी हत्या करने की नियत से उस पर गोली चलाया , वह बैठ गया तो 2 गोली उसके पीछे खड़े टैेक्टर के बोनट एवं उसके पास खड़े उसके साले आशीष राजपूत के बायें हाथ की कलाई में लगी, खून निकलने लगा किसी ने डण्डे से हमला कर  रवी को पीठ में   प्रशांत को दाहिने हाथ में  चोट पहुंचा दी, सभी लोगों ने चिल्लाया तो अनुराग उर्फ गोलू सिंह व सुन्नु सेन निवासी बेलखेड़ा, सिल्लू सेठ जैन निवासी बेलखेड़ा पथरिया, चिन्टू महराज निवासी बेलखेड़ा, आलोक जैन निवासी शहपुरा, अमित उर्फ मोनू टेहनगुरिया निवासी शहपुरा, दिनेश पटैल निवासी नीमखेड़ा, अरविन्द निवासी शहपुरा मयंक सिंह निवासी पोड़ी, भूमिका गाड़ी वाले मयंक सिंह का साथी का साथी पप्पू, यशपाल, रंजीत पटैल, चिन्कू ठाकुर, अमित जैन, संतराम महराज, विपिन भुर्रक , चुन्नु भैया, पुष्पराज लोधी, अजय सिंह ,रूप सिंह उमरिया, पिन्कू ठाकुर पिपरिया और सतेन्द्र ठाकुर एवं उनके साथ अन्य लगभग 40-50 लोग थे जो अपने अपने साथ हथियार एवं लाठी डंडा लेकर आये थे, सभी 3 गाड़ी जिनके नम्बर एमपी 20 सीएच 6267, एवं एमपी 19 सीए 7462 , तथा एमपी 20 सीजे 6399 हैं, छोड़कर भाग गये हैं।
                  रेत निकालने की बात पर अनुराग उर्फ गोलू सिंह एवं गोलू सिंह के साथियों ने  योजना बनाकर इकट्ठे होकर बंदूक एव लाठी डंडा लेकर हम लोगों की हत्या कर देने के इरादे से बंदूक से फायर किये एवं लाठी डंडा से मारपीट किये हैं इसी दौरान सिल्लू जैन निवासी बेलखेड़ा पथरिया वाले केा बंदूक के साथ हम लोगों ने पकड़ लिया है ।
                     घटना से थाना प्रभारी बेलखेडा उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री देवी सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज तथा थाना प्रभारी पाटन, थाना प्रभारी कटंगी, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी लार्डगंज, प्रभारी शहपुरा  हमराह स्टाफ के एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल लेकर तथा एफ.एस.एल की डाॅ. सुनीता तिवारी  घटना स्थल पर पहुंचे थे।  

                  रिपोर्ट पर धारा 147, 148, 149, 294, 323, 307, 120 बी, 427, 188 भादवि एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सिल्लू जैन को मय 315 बोर की बंदूक के  गिरफ्तार कर सरगर्मी से तलाश करते हुये विजय उर्फ बाके उम्र 36 वर्ष  निवासी पथरिया बेलखेड़ा  एवं अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। शेष फरार आरोपियों की  गिरफ्तारी हेतु  हर सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी रही है ।                                                                                                            आज दिनाॅक 11-8-2020 के प्रातः विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये विपिन उर्फ चिंटू पाण्डे उम्र 36 वर्ष निवासी बेलखेड़ा , नीलेश उर्फ संतराम दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी गुरू मोहल्ला बेलखेड़ा, सुरेन्द्र उर्फ सुन्नू सेन उम्र 39 वर्ष निवासी सोनी मोहल्ला बेलखेडा, कमलेश भुर्रक उम्र 36 वर्ष निवासी किसानी मोहल्ला बेलखेडा, अमित जैन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया बेलखेड़ा, को पकडा गया है, पूछताछ करते हुये सुरेन्द्र उर्फ सुन्नू से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की डबल बैरल लायसेंसी बंदूक तथा, शेष 4 आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त डण्डे जप्त करते हुये आरोपियों को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।