देश में कोरोना के 75 हजार से ज्यादा नए मामले, कुल आंकड़ा 33 लाख के पार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

देश में कोरोना के 75 हजार से ज्यादा नए मामले, कुल आंकड़ा 33 लाख के पार

नई दिल्ली:
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल आंकड़ा 33 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75 हजार 760 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1 हजार 23 लोगों की मौत हो गई है. इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 33 लाख 10 हजार 235 पहुंच गई है. इनमें से 25 लाख 23 हजार 772 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि 7 लाख 25 हजार 991 लोग अभी भी संक्रमित है. इसके अलावा अब तक देश में कुल 60 हजार 472 लोगों की मौत हो चुकी है.