गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 9 किलो 350 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख रुपए जप्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार 9 किलो 350 ग्राम गांजा कीमती 1 लाख रुपए जप्त



                   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

              आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी कुंडम श्री प्रताप सिंह मरकाम के नेतृत्व में गठित टीम को 1 आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर 9 किलो 350 ग्राम गांजा जप्त करने में महत्पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
            थाना कुंडम में दिनांक  27-8-2020 की शाम को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम राजा इमलई ददरा टोला के आगे पलास के पेड़ के पास सुरेन्द्र साहू नाम का व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुये बेचने की फिराक में खड़ा है यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकड़ा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से शाम लगभग 7 बजे दबिश दी गयी  मुखबिर के बताये अनुसार  ग्राम राजा इमलई ददरा टोला मेन रोड के किनारे पलास के पेड़ के पास एक व्यक्ति दाहिने हाथ में एक सफेद रंग की बोरी लिये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र साहू उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कुंडम   बताया जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली जो हाथ में लिये हुये सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला जो तौल करने पर  09 किलो 350 का होना पाया गया, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहाॅ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

            आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में  थाना प्रभारी कुंडम श्री प्रताप सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक रूप सिंह कुशराम, आरक्षक जागेश्वर, विश्रामसिंह, प्रिंस कुमार, भीमू सोनवंशी की सराहनीय भूमिका रही।