देश की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट की कोरोना से मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

देश की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट की कोरोना से मौत

विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एस पद्मावती का 103 वर्ष की आयु में कोविड-19 से निधन हो गया. नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट (एनएचआई) ने यह जानकारी दी है. डॉ. पद्मामती को देश की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट होने का गौरव प्राप्त था.
डॉक्टरों ने कहा कि उनका पिछले 11 दिन से एनएचआई में इलाज चल रहा था. एनएचआई ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एस पद्मावती का 29 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया.’
बयान के मुताबिक, ‘‘वह संक्रमित थीं और उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया हो गया था. हालांकि, हृदयाघात के बाद उनका निधन हो गया.’ इसके मुताबिक, रविवार को पंजाबी बाग के कोविड-19 शवदाह गृह में उनकी अंत्येष्टि हुई.