प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की पेड़ से बांधकर पिटाई, तीन गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की पेड़ से बांधकर पिटाई, तीन गिरफ्तार

सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को भारी पड़ गया। प्रेमी पर जैसे ही गांव वालों की नजर पड़ी उन्होंने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की।


आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को भारी पड़ गया। प्रेमी पर जैसे ही गांव वालों की नजर पड़ी उन्होंने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। आक्रोश में शायद गांव वाले उसे जान से ही मार देते लेकिन कुछ बुजुर्गों ने हस्तक्षेप करते हुए उसे बचा लिया और पिटाई के बाद कभी गांव में न आने की हिदायत देकर छोड़ दिया। पिटाई की वीडियो गुरूवार को सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने वीडियों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 15 आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
सिधारी थाना क्षेत्र की एक युवती से पड़ोस के गांव का रहने वाले युवक प्रेम करता है। दोनों अक्सर चोरी छिपे मिलते रहते थे। ग्रामीणों को युवक पर पहले से शक था। इसी बीच रात को युवक प्रेमिका से मिलने आया था लेकिन इस बार ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी और उन्होंने प्रेमिका के परिजनों के साथ मिलकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
लोगों ने पहले प्रेमी को पेड़ पर उल्टा लटकाने का प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुए तो पहले लात घूूंसों से पिटाई की फिर उसे पेड़ में बांध दिया। वीडियो में प्रेमी अपने पूरी बात भी बताना चाह रहा है लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हैं बस उसे पीटते जा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 15 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ऐसी कोई भी घटना होने पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।