Jabalpur मेडिकल कालेज की खिड़की से कोरोना मरीज के कूदने की कोशिश का देखें वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur मेडिकल कालेज की खिड़की से कोरोना मरीज के कूदने की कोशिश का देखें वीडियो

जबलपुर :  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार की सुबह 8 से 9 बजे के बीच अफरा तफरी का  माहौल  निर्मित हो गया  जब Covid -19 वार्ड की खिड़की पर एक मरीज आकर बैठ गया और कूदने  लगा उसने कहा मुझे यहाँ नहीं रहना मैं यहाँ से कूद जाऊँगा और कूद कर भाग जाऊँगा मेडिकल परिसर में उपस्थित स्टाफ और लोगों ने मरीज को ऐसा करते देखा तो तत्काल गढ़ा थाना पुलिस को खबर की खबर लगते ही गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और मरीज को समझाईश दी। पुलिस और चिकित्सकों की समझाईश के बाद मरीज ने राहत की सांस ली उसने खिड़की से कूदने का अपना फैसला बदल दिया। इस दौरान मेडिकल परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा 
गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मरीज सुबह 8 से 9 बजे  के बीच  खिड़की पर जाकर बैठ गया था जिसे समझाईश दी गयी तो बाद में वह COVID 19 वार्ड में चला गया।