JAMMU AND KASHMIR : बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादी के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ठेर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

JAMMU AND KASHMIR : बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादी के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ठेर

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा, "क्रीरी में हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन अभी जारी है।"

आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने सलोसा इलाके की घेराबंदी की और फिर यहां मुठभेड़ शुरू हो गई। जैसे ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे, उन पर भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इसके चलते मुठभेड़ शुरू हो गई। माना जा रहा था कि वहां दो से तीन आतंकी फंसे हुए हैं।