महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


महाराष्ट्र के ठाणे जिला के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी भी मलबे में 20 से 25 लोग दबे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एनडीआरएफ के हवाले से बताया है कि स्थानीय लोगों द्वारा 20 लोगों को बचाया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कम से कम 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

एनडीआरएफ के जवानों ने मलबे में फंसे एक बच्चे को जिंदा बाहर निकाल लिया है। 

NDRF की टीम घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान चला रही है। मलबे में दबे लोगों को जिंदा बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।