डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 73.79 पर बंद - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 73.79 पर बंद

 


नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को अस्थाायी तौर पर 18 पैसे टूटकर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 73.79 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 73.64 पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में यह 18 पैसे टूटकर 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.61 पर रहा था। कारोबार के दौरान रुपए ने 73.53 के उच्चतम और 73.86 के निम्नतम स्तर को छुआ।

मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोय बिडेन के बीच मंगलवार को होने वाली पहली चुनावी बहस से मिलने वाले संकेतों का बाजार को इंतजार है। इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 94.49 अंक पर रहा।