डॉलर के मुकाबले रुपया चढ़ा, 5 पैसे मजबूत होकर 73.48 के स्तर पर बंद - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

डॉलर के मुकाबले रुपया चढ़ा, 5 पैसे मजबूत होकर 73.48 के स्तर पर बंद

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को रुपए ने अपना कुछ शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह पांच पैसे की बढ़त के साथ 73.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

शुरुआती कारोबार में रुपया 73.40 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। इसने अपना कुछ शुरुआती लाभ गंवा दिया और अंत में यह पांच पैसे की बढ़त के साथ 73.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के दौरान रुपया 73.26 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया। इसने 73.70 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ।