अफीम की तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार 580 ग्राम अफीम एवं बिक्री के नगदी 5 हजार 600 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

अफीम की तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार 580 ग्राम अफीम एवं बिक्री के नगदी 5 हजार 600 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त

अफीम की तस्करी में लिप्त युवक  गिरफ्तार 580 ग्राम अफीम एवं बिक्री के नगदी 5 हजार 600 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त

                        पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ।
                      आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) डाॅ. संजीव उइके तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा  रोहित काशवानी (भा.पु.से.)  के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल पुलिस को रंगे हाथ अफीम के साथ एक आरोपी को पकड़ने में महत्पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                     थाना माढ़ोताल में आज दिनांक 02-09-2020 की सुबह लगभग 4 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति जिसका बदन इकहरा, रंग गेंहुआ है जो लाल टीशर्ट एवं काला फुलपेंट पहने है जिसकी उम्र लगभग 35-40 वर्ष का होगी, आरटीओ कार्यालय के सामने खड़ा है जो अपने पास रखे  थैले के अंदर मादक पदार्थ अफीम रखे हुये है, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकड़ा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गयी मुखबिर के बताये अनुसार हुलिये का व्यक्ति थैला लिये खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम  रंजीत उर्फ सोनू शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी  आरटीओ कार्यालय के सामने शारदा नगर माढ़ोताल   बताया, जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली गयी जो हाथ में लिये हुये थैले के अंदर पालीथिन में 17 पन्नियों के छोटे बड़े पैकेट एवं 03 नग प्लास्टिक की छोटी डिब्बियों  के अंदर  मादक पदार्थ अफीम रखे मिली जो तौल करने पर कुल 580 ग्राम मादक पदार्थ अफीम कीमती 1 लाख रूपये की होना पायी गयी साथ ही पेंट की जेब में अफीम बिक्री के 5 हजार 600 रूपये एवं 2 एन्ड्राईड मोबाईल  तथा 1 लावा कम्पनी का कीपेड मोबाइल मिला,  रंजीत उर्फ सोनू शर्मा से उक्त अफीम, अफीम बिक्री के रूपये एवं 02 मोबाइल फोन जप्त करते हुय धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर मादक पदार्थ अफीम कहां एवं किससे प्राप्त की गयी है के संबंध में पूछताछ जारी है।

 उल्लेखनीय भूमिका  - आरोपी को रंगे हाथ मादक पदार्थ अफीम के साथ  पकड़ने में थाना  प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा, पीएसआई रितेश तायडे,  आरक्षक दिनेश दुबे, प्रेमनारायण, एवं क्राईम ब्रांच के सउनि राजेन्द्र बर्मन, आरक्षक राधेश्याम दुबे, ओमनारायण, अमीर चंद, आनंद तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।