हाथरस गैंगरेप मामला : ADG प्रशांत कुमार बोले- परिवार की सहमति से हुआ अंतिम संस्कार, खराब हो रहा था शव - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हाथरस गैंगरेप मामला : ADG प्रशांत कुमार बोले- परिवार की सहमति से हुआ अंतिम संस्कार, खराब हो रहा था शव

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप मामले में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार किया जाने को लेकर यूपी पुलिस विवादों में घिरी है। इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, कल सुबह पीड़िता की मृत्यु हो गई थी और देर रात पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिवार वालों की सहमति से और उनकी उपस्थिति में अंतिम संस्कार कराया गया था।


कुछ महिलाओं द्वारा आरोप लगाए गए हैं, परन्तु सत्य यही है कि उनकी उपस्थित से और सहमति से (अंतिम संस्कार) कराया गया था। शांति व्यवस्था के लिए वहां पुलिस उपस्थित थी। डेड बॉडी भी खराब हो रही थी, इसलिए घर के लोगों ने सहमति जताई थी कि रात को ही कर देना उचित होगा।