रिया के वकील ने कहा- ये इंसाफ का मजाक, अकेली लड़की को दबोचा गया, क्योंकि वो नशा करने वाले के प्यार में थी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रिया के वकील ने कहा- ये इंसाफ का मजाक, अकेली लड़की को दबोचा गया, क्योंकि वो नशा करने वाले के प्यार में थी

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को अरेस्ट कर लिया गया है. ड्रग के मामले में रिया को अरेस्ट किया गया है. रिया का मेडिकल टेस्ट होने जा रहा है. इस बीच रिया चक्रवर्ती के वकील ने बयान दिया है.
रिया के वकील ने कहा कि तीन-तीन एजेंसियों ने एक लड़की को दबोच लिया. सिर्फ इसलिए क्योंकि एक लड़की एक नशा करने वाले, नशे के लती शख्स के साथ प्यार में थी. वह एक ऐसे शख्स के प्यार में थीं जो मानसिक रूप से परेशानियों से जूझ रहा था. उस शख्स को पिछले कई सालों से मानसिक दिक्कतें थीं. जिसने अवैध रूप से दवाओं के सेवन, ड्रग लेने के बाद सुसाइड कर ली.
बता दें कि एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को आज अरेस्ट कर लिया गया है. रिया से एनसीबी पिछले तीन दिन से पूछताछ चल रही थी. तीसरे दिन पूछताछ के बाद रिया को अरेस्ट किया गया है. सुशांत मामले से जुड़े ड्रग कनेक्शन मामले में ये 10वीं और सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है. सुशांत मामले में सीबीआई और ईडी भी जांच कर रही है. सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर ली थी.