SC ने ईंधन के दाम घटाने का निर्देश देने की मांग पर दी चेतावनी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

SC ने ईंधन के दाम घटाने का निर्देश देने की मांग पर दी चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल की कीमतें लगभग रोज बढ़ाए जाने को चुनौती देते हुए जनहित याचिका दायर करने वाले एक याचिकाकर्ता को मंगलवार को चेतावनी दी।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को चेतावनी दी कि अगर वह जनहित याचिका पर बहस करने के लिए दबाव डालता है, तो उसे भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

न्यायाधीशों आर.एफ. नरीमन, नवीन सिन्हा और इंदिरा बनर्जी की एक पीठ ने कहा, "क्या आप इस मामले में बहस करना चाहते हैं, क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो हम भारी जुर्माना लगाएंगे।"
याचिकाकर्ता शाजी जे. कोडनकंडाथ की ओर से पेश वकील ने पीठ के सामने कहा कि अगर अदालत का यह विचार है तो वह अपने मुवक्किल द्वारा दायर याचिका वापस ले लेंगे।

केरल के रहने वाले अधिवक्ता द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि कच्चे तेल की कम कीमतों के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि अनुचित है। याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत का रुख कर केंद्र को पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करने के लिए निर्देश देने की मांग की थी।