अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बच्चों को सशक्त बनाने और ‘सबको शिक्षा’ के अपने मिशन की दिशा में निरंतर काम कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार बच्चों को सशक्त बनाने के साथ ही ‘सबको शिक्षा’ के अपने मिशन को नई शिक्षा नीति, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ और समग्र शिक्षा अभियान जैसे सुधारों व योजनाओ के माध्यम से पूरा करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।’’   

लोगों को पढाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने आज ही के दिन 1966 में साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।   

इस साल अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का विषय ‘‘साक्षरता कोविड-19 संकट और उससे आगे शिक्षा और अध्ययन’’ रखा गया है। यह विषय जीवन पर्यन्त साक्षरता दृष्टिकोण से शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।