न्यू जर्सी में गोलीबारी, दो की मौत - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

न्यू जर्सी में गोलीबारी, दो की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी(New Jersey) में स्थित एक विश्वविद्यालय के करीब एक ऑफ कैम्पस पार्टी(Off Campus Party) में चली गोली में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ(Xinhua) ने रटगेर्स पुलिस के हवाले से कहा है कि शूटिंग की घटना रविवार को न्यू ब्रून्सविक (New Brunswick) के जेलाफील्ड सट्रीट(Jelfield Street) पर स्थित रटगेर्स विश्वविद्यालय के करीब हुई।स्थानीय पुलिस का कहना है कि कितने आरोपियों ने गोलियां चलाकर पार्टी में शामिल लोगों को निशाना बनाया।

पुलिस ने पाया है कि आठ लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। आरोपियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।स्थानीय पुलिस ने लोगों से कहा है कि उनके पास आरोपियों से जुड़ी जो भी जानदारी है, वह उससे साझा करें।