राहुल ने कृषि विधेयक को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा... - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राहुल ने कृषि विधेयक को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा...



 नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद के मानसून सत्र में पारित कृषि संबंधी विधेयक को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस कानून के जरिए किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की व्यवस्था की गई है। राहुल गांधी ने इस कानून के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने की लोगों से अपील की और सरकार पर हमला करते हुए कहा दोषपूर्ण वस्तु एवं सेवा कर (GST) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बर्बाद कर दिया है। नया कृषि कानून किसानों को गुलाम बना देगा।

इसके साथ ही राहुल तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत बंद के लिए भी लोगों से समर्थन देने का आग्रह किया। वाड्रा ने कहा किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।