पुलिस की वर्दी में थाना प्रभारी ने छूये मंत्री के पैर वीडियो हुआ वायरल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पुलिस की वर्दी में थाना प्रभारी ने छूये मंत्री के पैर वीडियो हुआ वायरल


 मध्यप्रदेश में पैर छूने की परंपरा रही है। मंत्री भी सार्वजनिक रूप से अपने से बड़े मंत्री के पैर छूते आ रहे  हैं।  कटनी जिले में बरही थाना के प्रभारी ने पुलिस की वर्दी में मंत्री के पैर छूए हैं। पैर छूते हुए video social media  पर वायरल हो रहा  है। बरही थाना प्रभारी ने पुलिस  वर्दी में ही  वन मंत्री विजय शाह से पैर छूकर आर्शीवाद लिया  विजय शाह कटनी के विजयराघवगढ़ विधान सभा के दौरे पर मौजूद  थे।

इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहने हुए बरही थाना प्रभारी शंकर सिंह ने  मंत्री विजय शाह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।  यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें लोग पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि पुलिसकर्मी वर्दी में मंत्री के पैरों में झुकने लगेंगे तो आमलोगों का क्या होगा।