सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत पर रश्मि देसाई ने किया इशारा- 'इंडस्ट्री के लोगों से पूछो कोई तो है जो...' - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत पर रश्मि देसाई ने किया इशारा- 'इंडस्ट्री के लोगों से पूछो कोई तो है जो...'


पिछले कुछ वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी खलबली मची हुई है. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की गुत्थी के साथ-साथ उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत भी एक राज़ ही बनी हुई है. आपको बता दें कि सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले ही यानि 8 जून को उनकी मैनेजर दिशा ने 14वी मंजिल से कूदकर अपनी जान ली थी. हर किसी को सुशांत और उनकी मैनेजर की मौत के बीच कनेक्शन लगा रहा है. वहीं इन सबके बीच अब हाल ही में सुशांत की मैनेजर दिशा की दोस्त एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया है.
रश्मि देसाई ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि- 'मौत से एक दिन पहले दिशा और मैंने चैट पर बात की थी, हम दोनों ने नॉर्मल बातें की थीं. मैंने उससे कहा था कि हमें मिलकर कहीं बाहर घूमना चाहिए क्योंकि हम फोन पर ज्यादा बात नहीं कर पाते. लेकिन अगले दिन ही दिशा की मौत की खबर मिली.'
इसके अलावा रश्मि ने ये भी कहा कि- 'दिशा सालियान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी थीं इसीलिए मुझे ऐसा लगता है कि इंडस्ट्री के कई लोगों से उनकी काफी गहरी जान पहचान थी. दिशा के बारे में आपको उन स्टार्स से बात करनी चाहिए. कोई तो होगा जो कुछ जानता होगा. दिशा बहुत ही सच्चे दिल की लड़की थी. मुझे लगता है कि उनके परिवार को भी इस बारे में कुछ पता नहीं होगा.' इसके साथ ही रश्मि देसाई ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो 8 जून की पार्टी के बारे में कुछ नहीं जानती और दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन राय के बारे में भी उन्हें ज्यादा कुछ नहीं पता.