कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत सात लोगों की मौत - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत सात लोगों की मौत

 


बेंगलुरू। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में रविवार सुबह एक कार की एक ट्रक के साथ हुई टक्कर में एक गर्भवती महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सावलागी गांव के पास यह हादसा हुआ, जिसमें चार महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ये सातों लोग अलंद तालुक के रहने वाले थे और एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।