गृह मंत्री अमित शाह को फिर दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

गृह मंत्री अमित शाह को फिर दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दो हफ्ते बाद ही फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि शाह को शनविार रात लगभग 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीएन टॉवर में रखा गया है, जो वीवीआईपी के लिए आरक्षित सुविधा है। शाह का इलाज एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया कर रहे हैं और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि अमित शाह पिछले एक महीने से कोविड-19 के बाद की समस्याओं से पीड़ित हैं। कोविड-19 से उबरने के कुछ दिन बाद ही उन्हें 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। 2 अगस्त को शाह की कोविड परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज हुआ था।

इसके बाद 14 अगस्त को उनका परीक्षण नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था और फिर 18 अगस्त को सांस लेने में समस्या होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था।