Coronavirus India Updates: कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 86 हजार से ज्यादा नए केस आए सामने, अब तक 69 हजार से ज्यादा की मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Coronavirus India Updates: कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 86 हजार से ज्यादा नए केस आए सामने, अब तक 69 हजार से ज्यादा की मौत

Coronavirus India latest Updates: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) से अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं, 69 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से शनिवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 86 हजार 432 नए मामले सामने आए और इस दौरान 1089 लोगों की जान चली गई. 
इसके साथ ही देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 40,23,179 हो गई है वहीं, अब तक 69,561 लोग इस जानलेवा वायरस के शिकार बन चुके हैं. देश में अभी 8,46,395 एक्टिव मामले हैं और 3,10,7,223 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.