CSK के खिलाड़ियों की आई कोरोना रिपोर्ट, निकला यह नतीजा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

CSK के खिलाड़ियों की आई कोरोना रिपोर्ट, निकला यह नतीजा

नयी दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दल के सभी 13 सदस्य कोविड-19 के नवीनतम परीक्षण में नेगेटिव आए हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग
 (आईपीएल) टीम के सीईओ केएस विश्वनाथन ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। पिछले हफ्ते की शुरुआत में हुए कोविड परीक्षण में ये सभी पॉजिटिव पाए गए थे।
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर और भारत ए के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ उन 13 लोगों में शामिल थे जो कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए थे और 14 दिन के पृथकवास से गुजर रहे हैं। सोमवार को हुए परीक्षण में ये सभी नेगेटिव आए हैं। विश्वनाथन ने दुबई से बताया, ‘‘हां, सभी 13 सदस्य कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं। गुरुवार, तीन सितंबर को उनका एक और परीक्षण होगा। हमारे शुक्रवार, चार सितंबर से ट्रेनिंग शुरू करने की संभावना है।''