Jabalpur 24 घंटों में 243 नये कोरोना पोजिटिव केस पाये गये - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur 24 घंटों में 243 नये कोरोना पोजिटिव केस पाये गये


                                                                             जबलपुर जिले मेंं कोरोना के आज 243 नये मरीज मिले                                                                         कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 209 व्यक्ति डिस्चार्ज

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 19 सितम्बर को 209 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 243 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 209 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 6288 हो गई है । कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 243 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7747 पहुँच गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान चार व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 126 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1333 हो गये हैं ।