PARLIAMENT : कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले डॉ. हर्षवर्धन, बताई सरकार की रणनीति, उठाए जा सकते है ये कदम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

PARLIAMENT : कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले डॉ. हर्षवर्धन, बताई सरकार की रणनीति, उठाए जा सकते है ये कदम

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत इस साल 15 सांसदों के निधन के शोक संदेश के साथ की गई। निचले सदन में सदस्यों के एकत्र होने के तुरंत बाद अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिवंगत सांसदों की याद में शोक संदेशों को पढ़ा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का नाम भी शामिल थे। गौरतलब है कि लगभग तीन सप्ताह के उपचार के बाद 31 अगस्त को प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया था। सदन में सत्र की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई।

Update


:- लोकसभा में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात से अधिकतम कोरोना के मामले और मौतें दर्ज़ हुई हैं। इन सभी में 1 लाख से अधिक मामले दर्ज़ किए गए हैं।

पहले की तरह सदन चलाने में सहयोग करें सांसद : बिरला


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को मानसून सत्र शुरू होने के दौरान सभी सांसदों से कार्यवाही के संचालन में पूरा सहयोग मांगा। उन्होंने कहा, सदन की कार्यवाही के संचालन में सांसदों से पूर्व की भांति सहयोग की आशा है। विश्वास है कि हम मिलकर इन कठिन परिस्थितियों में भी अपने उद्देश्य को प्राप्त कर लेंगे। इस सत्र की सुखद स्मृतियां हमारे साथ रहेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सांसदों को संबोधित करे हुए कहा, असाधारण परिस्थितियों के बीच संसद का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हुआ है। लोकसभा सदस्य राज्यसभा व राज्यसभा सदस्य लोकसभा कक्ष में बैठेंगे, सदस्यों के बीच दूरी होगी। डिजिटलाइजेशन बढ़ाया गया है। कई व्यवस्थाएं-प्रबंध पहली बार किए गए हैं।

:- भारतीय सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है पीएम मोदी

आज जब हमारी सेना के वीर जवान सीमा पर डटे हुए हैं, बड़ी हिम्मत, जज़्बे, बुलंद हौंसलों के साथ दुर्गम पहाड़ियों में डटे हुए हैं। जिस विश्वास के साथ वो खड़े हैं, मातृभूमि की रक्षा के लिए डटे हुए हैं ये सदन भी एक स्वर से संदेश देगा कि सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है।


:- DMK और CPI (M) ने 'NEET परीक्षा की वजह से 12 किशोर छात्रों की आत्महत्या' को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

:- कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश ने लोकसभा में पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है।

:- संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ।


:- पीएम मोदी ने कहा, एक विशिष्ट वातावरण में संसद का सत्र आज प्रारंभ हो रहा है, कोरोना भी है, कर्तव्य भी है और सभी सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना है। मैं सभी सांसदों को अभिनंदन और धन्यवाद करता हूं। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, अनेक विषयों पर चर्चा होगी।